belief
विश्वास, भरोसा, आस्था, अंधविश्वास, भक्ति, निष्ठा
विश्वास
m. confidence, faith, belief
विश्वास होना
to be sure, to be confident, to believe
मुझे विश्वास है कि तुम मेरी ज़रूरतों को पूरा करोगी।
I am confident that you will fulfill my needs.
विश्वास दिलाना
to reassure
मैं तुम्हें विश्वास दिलाती हूँ कि मैं तुम्हारी ज़रूरतों को पूरा कर पाऊँगी |
I reassure you that I will be able to fulfill your needs.
विश्वास करना
to have confidence
विश्वासघात
m. treachery
यह भी हमारी मूवीज़ में काफ़ी इस्तेमाल होने वाला शब्द है।
This also is a word that is used often in our movies.
तुमने मेरी पूरी संपत्ति अपने नाम कर ली, तुमने मेरे साथ विश्वासघात किया है।
You have transferred all my property in your name, you have broken my trust.
संपत्ति
f. wealth; property
विश्वास रखना
to believe; to put trust in
ईश्वर में विश्वास रखना
to have confidence in God
हम ईश्वर में विश्वास रखते हैं।
We have confidence in God.
ईश्वर में विश्वास करना
to believe in God
इस में ज़्यादा गहरा आपकी भावनाओं का उभार होता है।
In this there is a deeper expression of your feelings.
उभार
m. rising, increase
अंतरात्मा
f. inner soul, inner spirit
मनुष्य
m. man
तथ्य
m. truth, fact
मुझे विश्वास है कि यदि मैं सत्य बोलूँगी तो मुझे वैकुंठ की प्राप्ति होगी।
I am confident that if I speak the truth then I will attain वैकुंठ .
वैकुंठ
m. place free of all suffering, heaven
प्राप्ति
f. attainment
भरोसा
m. faith, confidence, trust
भरोसा होना
to have confidence/trust
मुझे भरोसा है तुम पर |
I trust you.
व्यक्ति पर भी भरोसा हो सकता है और किसी व्यक्ति की बात पर भी भरोसा हो सकता है।
(You) can trust both a person and a person’s word.
मुझे ईश्वर की सत्ता पर पूरा भरोसा है।
I have full confidence in the power of god.
सत्ता
f. power
ईश्वर पर विश्वास
to believe in god
ईश्वर पर भरोसा
faith in god
ईश्वर में भरोसा
faith in god
भरोसा करना
to have confidence
भरोसा रखना
to have confidence
नकारात्मक
adj. negative
तुमने मेरा भरोसा तोड़ दिया।
You shattered my trust.
भरोसेमंद
adj. trustworthy
xyz एक भरोसेमंद आदमी है।
xyz is a trustworthy person.
आस्था
f. faith, belief
ईश्वर की सत्ता में आस्था होना
to have faith in the authority of god
ईश्वर में आस्था रखना
to have faith in god
मुझे ईश्वर की सत्ता में आस्था है या… मैं ईश्वर में आस्था रखती हूँ।
I have faith in the authority of god or...I have faith in god.
मुझे सत्यवादिता पर पूरी आस्था है।
Wrong! Correct sentence would be:
मुझे सत्यवादिता में पूरी आस्था है।
I have full faith in truthfulness.
अंधविश्वास
m. superstition, blind faith
अंधविश्वास को जब हम किसी वाक्य में प्रयोग में लेते हैं..
When we use the word “superstition” in a sentence..
हिन्दुओं में यह एक अंधविश्वास है कि शनिवार को अपने बाल नहीं कटवाने चाहिए।
There is a superstition among Hindus that one must not get his/her hair cut on a Saturday.
बाल कटवाना
to get one’s hair cut
विश्वसनीय
adj. trustworthy
संस्कृतनिष्ठ
adj. sanskritized
मैं कुछ इस तरह बोल सकती हूँ कि "तुम उस व्यक्ति को अपना काम सौंप सकती हो, वह एक विश्वसनीय आदमी है।"
I can say something like this that “You can entrust your work to that person, he is a trustworthy man.”
वह एक विश्वसनीय आदमी है।
He is a trustworthy man.
वह एक भरोसेमंद आदमी है।
He is a trustworthy man.
भक्ति
f. devotion
विश्लेषण
m. analysis
साहित्य के प्रति उसका devotion हो सकता है।
He/she can be devoted to literature.
साहित्य
m. literature
देश-भक्ति
f. patriotism (devotion to one’s country)
उस व्यक्ति में देश-भक्ति कूट-कूटकर भरी हुई है।
That person possesses patriotism in great measure or That person is brimful of nationalism.
कूट-कूटकर भरा होना
to be possessed in great measure
ईश्वर के प्रति भक्ति
devotion to God
भक्त
m. devotee
भक्ति-भाव एक भक्त में होता है।
Devotion is (found) in a devotee.
मुझमें साहित्य के प्रति भक्ति-भाव है।
I have devotion towards literature.
देश-भक्त
m. patriot
इन सब में एक और शब्द आता है जो इनका पर्यायवाची है।े
Among these there is one more word, which is their synonym. or These words have one more synonym.
निष्ठा
f. devotion; faithfulness
लगन
m. patriot
मुझे पूरा विश्वास है कि मैं अपनी इस निष्ठा और लगन क साथ सफलता प्राप्त करूँगी।े
I am confident that with my devotion and intentness, I will achieve success.